
15 UD पेलेट्रोन वाला त्वरण द्रव्यमान स्पेक्ट्रममिति अं.वि.त्व.केंद्र में 10Be और 26AI संसूचन के लिए भारत की पहली AMS सुविधा है। अब यह सुविधा 10Be और 26AI माप कार्य के लिए भी उपलब्ध है।
द्रव्यमान स्पेक्ट्रममिति AMS त्वरक का उपयोग करती है। AMS का उपयोग ट्रेस तत्व की बहुत कम सांद्रता को मापने के लिए किया जाता है। सामान्य तौर पर ट्रेस तत्व दीर्घावधि समय तक जीवित रहने वाले रेडियो-समस्थानिक और कभी-कभी स्थिर समस्थानिक होते हैं। दीर्घावधि तक जीवित रहने वाले रेडियो- समस्थानिक विज्ञान की बहुत सी शाखाओं या विषयों जैसे कि भू-विज्ञान, पुरातत्व, जल विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, बायो मेडिसिन, ब्राह्मण्ड रसायन विज्ञान और नाभिकीय भौतिकी आदि में ट्रेसर और क्रोनोमीटर (काल मापक) का काम करते हैं। AMS का उपयोग अर्धचालक भू-वैज्ञानिक नमूनों और अन्य पदार्थों में अल्ट्रा ट्रेस स्तर पर स्थिर समस्थानिक का पता लगाने के लिए भी किया जाता है।